The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लिफ्ट मांगने पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया मोबाइल व नगदी रुपये,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर।सरस्वती नगर में दो बदमाशों ने लिफ्ट मांगकर साथ जा रहे एक युवक को लूट लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित हीरापुर चौक शीतला मंदिर निवासी गौरव सिंघल की शिकायत पर पुलिस मामला दर्जकर लुटेरों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हीरापुर चौक शीतला मंदिर निवासी गौरव सिंघल अग्रवाल सिक्योर लाजस्टिक प्राइवेट लिमिटेड तेलघानी नाका में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत गौरव दो जून को काम खत्म कर दोपहर साढ़े तीन बजे अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। जगन्नााथ चौक के पास स्कूटी खराब हो गई। दिशा कालेज की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल चालक से उसने लिफ्ट मांगी। बाइक पर दो लड़के सवार थे। उन्होंने गौरव को गाड़ी पर बैठा लिया। दोनों बाइक सवार मोहबा बाजार मार्ग पर सूनी जगह में युवक को ले गए और जेब से मोबाइल फोन और पर्स से एक हजार रुपये लूट कर भाग निकले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor