The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दुर्ग जिले में भाजपा को लगा करारा झटका,भाजपा से 24 और राम जन्मोत्सव समिति से 13 लोग हुए कांग्रेस में शामिल

Spread the love

दुर्ग । दुर्ग जिले में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां गुरुवार को भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ट को मंडल अध्यक्ष और रामजन्मोत्सव समिति के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने 37 कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी मौजूद रहे। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामकाज से काफी प्रभावित हैं। भाजपा के लोग भी उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम करने के लिए इच्छुक हैं। पार्टी भी ऐसे सभी लोगों का स्वागत कर रही है और उन्हें कांग्रेस में प्रवेश करने का मौका दे रही है। गुरुवार को कुल 37 लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इसमें भाजपा से 24 और राम जन्मोत्सव समिति से 13 लोग शामिल है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व मंत्री राकेश श्रीवास्तव, राम जन्मोत्सव समिति के जिला उपाध्यक्ष वासुदेवन, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य के प्रवीण, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के पूर्व मंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष शेख मुइनुद्दीन, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज प्रजापति, उपाध्यक्ष रामू सर, वार्ड 49 के अध्यक्ष कृष्णा और पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष संजू महको ने कांग्रेस प्रवेश किया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, वार्ड 47 श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष उमापति रेड्डी, कार्य समिति के सदस्य एवं साई सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, पूर्व मीडिया प्रभारी श्रीराम जन्मोत्सव समिति अभिजीत विश्वास, भाजपा सह प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद शर्मा, बजरंग दल के पूर्व संयोजक रवि शंकर पाल, वार्ड 45 के सक्रिय सदस्य योगेश गुप्ता, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य कामेश जयसवाल, रितेश शाह, वार्ड 49 के परविंदर सिंह, कृष्णा महमन, वैष्णव सर, , राकेश अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *