The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

International

बा​रातियों से भरी नाव सिंधू नदी में पलटी,करी 50 की मौत

Spread the love


THEPOPTATLAL News-पाकिस्तान में रहीम यार खान से लगभग 65 किलोमीटर दूर माचके के पास सिंधु नदी में बारातियों से भरी एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 50 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। नाव में 100 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स है कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी बचने की संभावना अब न के बराबर हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
हादसा सोमवार को उस समय हुआ जब एक शादी की पार्टी दो नावों से खोरे गांव से माचके लौट रही थी। दूल्हे के एक चचेरे भाई ने कहा, “नावों में से एक ओवरलोड हो गई और उसके पतवार में से एक के गिरने के बाद पलट गई, परिवार की ज्यादातर महिलाएं और बच्चे डूब गए क्योंकि शुरुआती प्रयासों में केवल पुरुषों को बचाया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor