The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग : बस स्टैंड में गांजा बेचने तलाश रहे थे ग्राहक, दो अंतर्राज्यीय अपचारी बालक गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव बस स्टैंड में पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो अपचारी बाल्को को गिरफ्तार किया है। दोनों लड़के राजस्थान के रहने वाले है। आरोपियों के पास से एक सूटकेस में 5 किलों गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा पुलिस को 11-10-2022 को मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि नया बस स्टैंड रावण भाठा में दो लडके मेहरून कलर के सूटकेश में गांजा रंख कर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है। मौके पर पहुंच पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर विधिवत अपचारी बालक 01. उम्र 17 वर्ष सा0 ग्राम दागडखेडी थाना इंदरगढ जिला बुन्दीट राजस्थान एवं 02. उम्र 17 वर्ष 9 माह सा0 ग्राम अंगोरा थाना इंदरगढ जिला बुन्दीर राजस्थान के कब्जे से मेहरून कलर के सूटकेश के अंदर पालिथीन में रखे 5 किलो गांजा कीमती करीबन 20,000 रूपये का मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। अपचारी बालकों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर मौके पर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। बिना नंबरी नालसी अपराध धारा 20 (ख) एन डी पी एस एक्ट कायम कर अपचारी बालकों एंव स्टाफ के साथ थाना आकर नंबरी अपराध कायम किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor