The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Breaking:- गस्त के दौरान मुठभेड़ एक महिला नक्सली माओवादी की शव सहित 1 नग 303 बोर रायफल भी बरामद

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव,मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर 11जून को थाना छोटेबेठिया से कांकेर डीआरजी व बीएसएफ 132 बटालियन की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमाटोला, बिनागुण्डा एवं आलपरस की ओर गश्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे।
इस दौरान दिनांक 12 जून को 7 बजे बीनागुण्डा के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के मध्य मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 1 महिला माओवादी की शव सहित 1 नग 303 बोर रायफल बरामद किया गया। मुठभेड़ स्थल के पास ईलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *