Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

Breaking: कालीचरण महाराज की रिहाई मंजूर, जेल से निकलते ही धर्म संसद आयोजक से करेंगे मुलाकात

Spread the love

रायपुर। कालीचरण महाराज की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली। वे कभी भी जेल से अब रिहा हो सकते है। बताया जा रहा है कि कालीचरण महाराज जेल से रिहा होते ही सबसे पहले धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी से मुलाकात करेंगे। कालीचरण महाराज जेल से सीधा नीलकण्ठ त्रिपाठी के निवास स्टेशन रोड नहर पारा स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे।
वही मीडिया से प्रेसवार्ता कर अपने प्रशंसकों एवं शिष्यों से नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में ही मुलाकात करेंगे। उसके बाद वे अपने माता पिता से मिलने महाराष्ट्र चले जायेंगे। आज किसी भी वक्त उनकी रिहाई हो सकती है। वहीं नीलकंठ त्रिपाठी की टीम उनके भव्य स्वागत की तैयारी कर रही है। ढ़ोल बाजे के साथ कालीचरण महाराज का नीलकंठ त्रिपाठी की टीम स्वागत करेगी। इस दौरान धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी, स्वामी राजेश्वरानंद, उज्ज्वल मिश्रा, ऋचा मिश्रा, सुरभि शर्मा, टेकराम देवांगन, दीपाली चौधरी, सौम्या, आशीष बाजपेयी समेत अन्य मौजूद रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor