The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग : फर्जी कागजात तैयार कर भाई का मकान बेचा,बहनों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में बहनो ने अपने सगे भाई का मकान फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए मकान पर कब्जा कर लिया और उसे 10 लाख 85 हजार रुपये में बीच दिया।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों बहनो विरूद्ध धारा 420 ,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीडीनगर पुलिस के मुताबिक हांडीपारा आजाद चौक रायपुर निवासी अजय शर्मा 60 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शादी पार्टी मे खाना बनाने का काम करता है ,उसके स्वामित्व व अधिपत्य की सुंदर नगर आपरेटिव्ह सोसायटी में 1500 वर्ग फीट आवासीय मकान खसरा नंबर 1210/2 मकान नंबर 619 है प्रार्थी की बहन दीप कुमारी शर्मा एंव दामिनी तिवारी द्वारा 10.04.2003 को फर्जी आममुख्तयारनाम तैयार कर सरिता पाण्डे को बेच दिया गया। प्रार्थी की बहनो ने उक्त मकान पर कब्जा कर ली और उक्त मकान को 10 लाख 85 हजार रुपये में सरिता पांडे पिता रामनारायण पांडे के पास विक्रय कर देने की जानकारी उसे हुई है। जबकि उक्त मकान उसके स्वामित्व व अधित्य की है। प्रार्थी का आरोप है की उक्त मकान के संबंध में कभी भी अपनी बहन को आममुख्तयार नही दिया है। इस प्रकार फर्जी तरीके से प्रार्थी की दोनो बहनो ने उसके स्वामित्व की मकान को धोखाधड़ी व जालसाजी करते हुए कब्जा कर लिया और उसे बेच दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor