The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वास्थ विभाग में बंपर भर्ती:स्वास्थ्य विभाग कर रहा 202 पदों पर भर्ती,बेरोजगारों की उमड़ी भीड़

Spread the love

रायपुर। नौकरी पाने आज मुख्य चिकित्सा कार्यालय में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ पड़ी।रायपुर का स्वास्थ्य विभाग 202 अस्थाई पदों पर भर्ती कर रहा है । आवेदन को लेकर कोई आखिरी तारीख तय नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक पदों पर योग्य कैंडिडेट नहीं मिलेंगे, भर्ती चलती रहेगी। चीफ मेडिकल अफसर के दफ्तर में हर दिन सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक इंटरव्यू लिए जाएंगे।इसमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, हाउस-कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे पद शामिल है। 10वीं पास से लेकर MBBS और MD की शिक्षा हासिल कर चुके कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एज कैटेगरी 18 से 64 साल तक रखी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *