The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ सपा का दामन थाम

Spread the love

THEOPATLALयोगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। मौर्य के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव ने उनके साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके साथ आने वाले सभी नेताओं,कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। मौर्य ने अपने पत्र में दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये को अपने इस्तीफे की वजह बताया है। मौर्य बसपा के रास्ते भाजपा में होते हुए सपा में पहुंचे हैं। योगी सरकार में मौर्य श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor