The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

राजनांदगांव में 2300 बोरी अवैध खाद का भंडार पकड़ाया

Spread the love

राजनांदगांव जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। माड़ीतराई गांव में कृषि, राजस्व और प्रशासनिक अमले ने गोदाम में छापेमारी कर 2300 बोरी खाद जब्त की और गोदाम को सील कर दिया। गोदाम का मालिक बेलगांव निवासी पूर्व सरपंच छबील साहू के पुत्र लेखु साहू बताया जा रहा है, जिनका नाम पहले भी अवैध मुरुम और रेत के मामलों में आया था। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद किस उद्देश्य से संग्रहित की गई थी, क्या इसके लिए वैध अनुमति थी और वितरण के दस्तावेज सही हैं या नहीं। स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड की जांच जारी है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *