The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCOther News

श्रमिकों के लिए दिसंबर में 9 ग्राम पंचायतों में लगेगा शिविर

Spread the love

रायपुर। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने हेतु खैरागढ़ जिले में दिसंबर माह में नि:शुल्क मोबाइल कैंप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में निर्माण कार्य एवं अन्य स्थापनाओं पर कार्यरत श्रमिक अपने पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजना आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क करा सकेंगे। विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, जैसे—अपना व परिवार का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड तथा मोबाइल ओटीपी हेतु आवश्यक मोबाइल सहित उपस्थित हों।
दिसंबर माह में जिले के दोनों विकासखंडों—खैरागढ़ एवं छुईखदान में अलग-अलग तिथियों पर कुल 9 ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे। विकासखंड खैरागढ़ में 4 दिसंबर को ग्राम पंचायत गातापार कला, 11 दिसंबर को घोंघेडबरी, 19 दिसंबर को देवरी तथा 26 दिसंबर को प्रकाशपुर में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 2 दिसंबर को जगमडवा, 9 दिसंबर को झुरानदी, 16 दिसंबर को पैलीमेटा, 23 दिसंबर को जीराटोला तथा 30 दिसंबर को जंगलपुर में श्रमिकों के लिए नि:शुल्क शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor