The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी केंद्रों में रखे धान को बचाने लगे कैप कव्हर

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो गई है और लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान खरीदी जा चुकी हैं। कल दिनांक 28 दिसंबर को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश के चलते सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कव्हर की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा दी गई थी और अब अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी खरीदी केंद्रों में कैप कव्हर से पूरी तरह से ढक कर रखें ताकि धान की सुरक्षित रह सके। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कल सुकुलदैहान सहित आसपास के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और मौसम परिवर्तन के चलते सभी धान खरीदी केंद्र के संचालकों को निर्देश दिया था कि बारिश के आसार को देखते हुए खुले में रखे धान को कैप कव्हर से ढक कर रखें । इसी के चलते अधिकारियों की भी ड्यूटी धान खरीदी केंद्रों में लगाई गई है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बारिश से धान को सुरक्षित रखना है और खुले में रखे धान को कैप कव्हर से पूरी तरह से ढक कर रखे।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor