The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा खुलासा,सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की थी सिफारिश

Spread the love

THEPOAPTLAL पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिफारिश की थी। उनके और सिद्धू के कॉमन फ्रैंड के जरिए इमरान ने यह संदेश भेजा था। उन्हें कहा गया कि सिद्धू को आप अपनी सरकार में ले लो, काम नहीं करेगा तो निकाल देना। वह भी यह जानकर हैरान रह गए थे कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सिद्धू की सिफारिश कर रहा है। मुझे कहा गया कि सिद्धू के साथ उनकी दोस्ती है, इसलिए वह सिद्धू को मंत्री बनवाना चाहते हैं। हालांकि सोमवार को चंडीगढ़ में सिद्धू से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *