The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी एवं लेपटॉप चोरी ,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
भिलाई।
चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी रुपये और लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित शादी समारोह में गया हुआ था। मामले की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन मरोदा बीआरपी कालोनी निवासी योगेश कुमार जंघेल उम्र 31 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 26-11-2022 को सुबह 09 बजे परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में कोहका घर में ताला लगा कर गये थे । 27-11-2022 को रात करीब 1 बजे विवाह कार्यक्रम से वापस घर आये तो देखे की बाउड्री में ताला लगा हुआ था, जिसे खोलकर घर अंदर गए तब मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पडा था, घर अंदर जाकर देखा तो सामने वाले रूम की लोहे की आलमारी खुला हुआ था और उसके अंदर लाकर में रखे नगदी रकम तकरीबन चार-पांच हजार रू नहीं था,दूसरे रूम का भी ताला टूटा हुआ था रूम अंदर जाकर देखने पर पेटी के उपर रखा लेपटाप बैग जिसके अंदर ASUS LAPTOP कीमती 37,700 रू. एवं बैग में रखे अन्य सामान पर्स जिसमें नगदी करीबन 3000 रू. एक माउस लोगीटैक कंपनी का वायरलेस वाला, 1 मोबाईल स्पीकर, एक कीपेड माईक्रोमैक्स माडल X380 मोबाईल एवं चार नग पेन ड्राईव 2 नग जुमला कीमती 55,000 रू को कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *