The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोदाम में धान की बोरियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा,496 बोरी धान सहित ट्रक को किया जप्त

Spread the love

जशपुर। झारखण्ड की सीमा से लगे जशपुर जिले के लोदाम में धान की बोरियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया है। धान की अवैध परिवहन को रोकने के लिए लोदाम में लगाये गए मंडी बैरियर की कार्रवाई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धान को रांची लालपुर से लोड किया गया था और धान को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था ।मंडी बैरियर में तैनात कर्मचारियों ने जब जाँच की तो पता चला कि ट्रक में 496 बोरी धान है। बहरहाल धान सहित ट्रक को जप्त कर लोदाम पूलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया गया है ।आगे की कार्रवाई चल रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *