The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

ऑनलाइन सिस्टम का दुरुपयोग कर 411 फर्जी क्लेम पास, CBI ने दर्ज किया केस

Spread the love

भोपाल में सीबीआई ने फर्जी एक्सीडेंट क्लेम के जरिए बीमा कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में ग्वालियर के दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ‘द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी’ की शिकायत और आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। आरोप है कि वर्ष 2021 से 2024 के बीच आरोपियों ने ऑनलाइन पोर्टल और सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर पुरानी तस्वीरों और फर्जी बिलों के जरिए 411 बीमा क्लेम पास करवा लिए और करीब ₹4.30 करोड़ की राशि हड़प ली। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे रैकेट में सर्वेक्षक और गैरेज मालिकों की मिलीभगत थी। साथ ही कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। सीबीआई अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *