The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएम आवास योजना में देरी का जिम्मेदार केंद्र सरकार —सीएम बघेल

Spread the love

रायपुर। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। उन्होनें कहा कि बिलासपुर से कटघोरा,अंबिकापुर तक, रायगढ़ से पत्थलगांव, कुनकुरी तक नेशनल हाइवे बहुत खराब हो गई है। नेशनल हाइवे के निर्माण और रखरखाव का जिम्मा केंद्र सरकार का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का होता है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र को काम में तेजी लाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पीएम आवास योजना को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि पीएम आवास योजना में देरी को लेकर केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र ने 3 साल के 13 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए हैं। केंद्र सरकार जब राज्य का पैसा रोक रही है तो राज्य के पास पैसा कहा से आएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor