The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फेडरेशन कप ताइक्वांडो में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित द्वितीय फेडरेशन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों ने मुख्य प्रशिक्षक ललित जोगे के नेतृत्व में भाग लिया, जिसमें क्योरुगी जूनियर अंडर-52 किग्रा वर्ग में नियति बीर ने कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, वहीं जूनियर रिकग्नाइज्ड इंडिविजुअल पूमसे वर्ग में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। सीनियर अंडर-58 किग्रा वर्ग में हर्षित अंबास्था ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल राय, सचिव रवि शंकर धनगर सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। साथ ही जूनियर वर्ग में आदित्य राज कौशल से एक और पदक की उम्मीद जताई जा रही है। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ ने फेडरेशन कप में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे राज्य के ताइक्वांडो जगत में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor