The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Spread the love

THEPOPATLAL पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस के बीच मंथन शुरू हो रहा है। रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में उन्होंने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की किसी संभावना से इनकार किया है।
नई दिल्ली जाने से पहले रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। उसमें उन्हें भी बुलाया गया है। उसमें शामिल होने वो जा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा होगी। इसमें अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी बात हो सकती है।’ एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “शीर्ष नेतृत्व में बदलाव जैसी कोई बात नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *