The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का निजी कारणों की वजह से छत्तीसगढ़ दौरा रद्द,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था

Spread the love

रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। उन्होंने दौरे को लेकर स्वीकृति भी दी थी, मगर ऐन मौके पर उनका प्रोग्राम कैंसल हो गया। पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि किसी निजी कारणों की वजह से छत्तीसगढ़ दौरा रद्द किया गया है। सूचना के मुताबिक आदिवासी महोत्सव के अन्य कार्यक्रम अपने निंधारित समय पर ही होगे। बताया जा रहा है कि चरणजीत चन्नी का अगला दौरा एक नवंबर को राज्य उत्सव के कार्यक्रम के दौरान तय किया जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *