The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिट फंड कंपनी फाइन इण्डिसेल्स प्रा.लि. के 2 डायरेक्टरों को पुलिस ने दबोचा,लाखों रुपये जब्त

Spread the love

सूरजपुर। सूरजपुर जिला पुलिस ने चिट फंड कंपनी फाइन इण्डिसेल्स प्रा.लि. के 2 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 5 लाख 20 हजार कीमत की 1 स्कोडा कार, 2 क्रेडिट कार्ड, 1 मोबाइल, 3 चेक जप्त किया है। पुलिस के मुताबिक सूरजपुर पुलिस की एक टीम ने कंपनी के डायरेक्टर दिवाकर सिन्हा को बिहार से पकड़ा। जिसके कब्जे से 1कार, मोबाइल 3 चेक समेत कुल कीमत 5 लाख 20 हजार रूपये का जप्त किया। जबकि पुलिस की दूसरी टीम ने कानपुर से कंपनी के डायरेक्टर सईद अहमद को उत्तरप्रदेश से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रारंभ में फाइन इण्डिसेल्स (फाइन इंडिया) प्रा.लि. कंपनी बनाकर नेटवर्किग सिस्टम से जोड़ा गया, कंपनी से जुड़ने के लिए 2 हजार रूपये सदस्य शुल्क लेकर उन्हें सामग्री की पैकेट दी जाती थी। बाद में उसे बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया गया और उसकी भी सामग्री दी जाने लगी। नेटवर्किंग सिस्टम में जो एजेंट जितने ज्यादा सदस्य बनाता था उसे प्रत्येक सदस्य से 1 हजार रुपये कमीशन दी जाती थी। सूरजपुर जिले से 132 इन्वेस्टरों से करीब के 98 लाख की रकम की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में थाना सूरजपुर के अलावा जिला जांजगीर-चाम्पा में 3 प्रकरण, जिला कांकेर में 1 प्रकरण, जिला बालोद में 2 प्रकरण एवं जिला राजनांदगांव 1 प्रकरण समेत कुल 8 मामले छत्तीसगढ़ में इस कंपनी के खिलाफ दर्ज हैं। जिन जिलों में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज है, वहां की पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में सूचना दे दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *