The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

सीएम बघेल ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप,कहा-हम माहौल सुधारने में लगे हुए हैं

Spread the love

दुर्ग। जिले के बोरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर गम्भीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, हम स्थिति को सुधारने में लगे है और भाजपा बाहरी लोगों के साथ माहौल बिगाड़ रही है। सीएम बघेल ने कहा कि, हमारे मंत्री विधायक माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे है और हम लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नही है, इसलिए वे यहां माहौल बिगाड़ रही है। बेमेतरा के आसपास बाहरी व्यक्तियों के बसने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि यहां बाहरी कौन है यह भाजपा बताएगी ? जिस तरीके से भाजपा बाहरी लोगों को यहां लेकर आई है उससे अशांति फैली है। उन्होंने कहा कि, माहौल को शांत करने की बजाय भाजपा राजनीति कर रही है। बजरंग दल और उनसे जुड़े कई संगठन आंदोलन पर उतर आए और प्रदेश भर में दंगा किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आज ग्राम बोरई में दुर्ग जिला पंचायत के अध्यक्ष रही शालिनी यादव के आकस्मिक निधन पर आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *