The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तापमान में और गिरावट से बढ़ेगी ठंड

Spread the love

रायपुर। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में लगातार कमी और ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। राज्य के अमूमन सभी संभागों में अच्छी वर्षा हुई। इससे दिन के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई। दूसरी तरफ नमी और बदली की वजह से रात का तापमान भी बढ़ गया। बारिश के साथ तेज हवा के कारण ठंड बढ़ गई थी। इस दौरान उत्तर की बर्फीली हवा नदारद रही। समुद्री हवा लौटने से मौसम साफ होने के साथ उत्तरी हवा का रास्ता भी बनने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने पर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *