The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस प्रत्याशी अकबर के चुनाव प्रचार का शुभारंभ शंखनाद से, 11 ब्राम्हणों ने किया मंत्र उच्चार

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर के चुनाव प्रचार का शंखनाद ग्यारह ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ति वाचन तथा शंखनाद करके किया गया। अपने सरल व्यवहार से जाने जाने वाले अकबर ने कभी धर्म जाति के आधार पर काम नही किया। उन्होंने मंत्री रहते हुए महामाया मन्दिर समेत दर्जन मंदिरों में अपना सहयोग दिया है। और मन्दिर निर्माण में भी अपना कर्तव्य निभाया है। आज 11 पंडितों ने मंत्र उच्चार से पूजा अर्चना की है। और चुनाव की तैयारी में जुट गए है। अवसर था कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रैली के समापन अवसर का। भारत माता चौक पर विशाल रैली का। यहां पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर ने कहा कि उन्होंने जनता के हितों के लिए भरपूर कार्य करने का प्रयास किया है। जो भी विपत्ति ग्रस्त परिवार थे उन्हें घर पहुंचा कर चार चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor