The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल सदस्यता अभियान हेतु ब्लॉक अध्यक्षगण सहित ज़ोन पदाधिकरियों को दिया प्रशिक्षण

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डिजिटल सदस्यता अभियान सम्बंधित प्रशिक्षण आयोजित किया तथा सभी प्रशिक्षणार्थियों को इस नई टेक्नोलॉजी से किस तरह आप नए सदस्य जोड़ सकेंगे इसकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया और कहा कि युद्ध स्तर पर आप अपने विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर पर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराएं और इस डिजिटल सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को जोड़ें कांग्रेस पार्टी ने यह हाईटेक योजना नए सदस्यों के लिए नये ऐप के रूप में तैयार की है जो आने वाले समय में नई जनरेशन के लिए कारगर साबित होगी उस ऐप के माध्यम से आप आसानी से अधिक से अधिक सदस्यों को इस मुहिम से जोड़ सकते हैं और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए एक अहम भूमिका निभा सकते हैं आप से आग्रह और अनुरोध है कि अपने अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन कर इस अभियान में अपनी सहभागिता आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें । शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि यदि आपका बूथ मजबूत हो तो आप मजबूत, आप मजबूत तो संगठन मजबूत, संगठन मजबूत तो पार्टी मजबूत, इसलिए सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने बूथ में डिजिटल सदस्यता ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें निश्चित ही आने वाला समय भी आपका ही होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor