The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPoliticsState

एसआईआर निगरानी के लिए कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में हो रही एस.आई.आर की निगरानी हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
जिसके संयोजक सलाम रिजवी, सदस्यगण चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली, मोहसिन खान है। गठित कंट्रोल रूम के संयोजक एवं सदस्यों से आग्रह है कि, एस.आई.आर कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु समस्त जिला /शहर नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, ब्लाक प्रभारियों, विधायक / विधायक प्रत्याशियों सहित वरिष्ठ नेताओं एवं एआईसीसी द्वारा गठित एस.आई.आर समिति के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor