The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी,मध्यप्रदेश की अवैध शराब जब्त

Spread the love
“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जिले में अवैध शराब तस्करी  के विरुद्ध कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है। मध्यप्रदेश की 1.185 पाव 33 लीटर देशी शराब जब्त किया गया। जिसमे एक दो पहिया वाहन मॉडल होंडा सी डी 110, क्रमांक CG08V2081 के साथ आरोपी. देवानंद पटेल पिता  ईश्वर पटेल जाति मरार उम्र 22 वर्ष साकिन ग खादी, थाना– साल्हेवारा जिला राजनांदगांव व  धर्मेंद्र यादव पिता नैनु राम यादव जाति राऊत उम्र 21 वर्ष साकिन–ग्राम खादी,थाना– साल्हेवारा जिला राजनांदगांव, विनय कुमार पटेल पिता केदारनाथ पटेल जाति–मरार उम्र – 23 वर्ष, साकिन  खादी थाना साल्हेवारा, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया है। जिन पर  गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क, 34(2),  36, 59 (क) का मामला दर्ज किया गया। सचिव सह आबकारी आयुक्त श निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दी गई निर्देश के तारतम्य मे कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी के मार्गदर्शन में बोड़ला वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव , मनीष कुमार साहू, आबकरी मुख्य आरक्षक जयसिंह मरकाम, जनक राम जगत, आबकारी आरक्षक संदीप तिर्की एवं वाहन चालक राजेश कौशिक, डायमंड साहू, नगर सैनिक जीतेश दास मानिकपुरी के सहयोग से अवैध शराब पर कार्रवाई की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor