The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना विस्फोट : तेमेलवाड़ा कैम्प में 38 जवान कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

सुकमा। कोरोना की तीसरी लहर तेजी से पांव पसार रही है। बस्तर के सुकमा जिले में स्थित तेमेलवाड़ा कैम्प में 38 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा कि ये सभी जवान हाल ही में छुट्टी से लौटे थे। कैम्प में करीब 75 जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया है। जिनमें 38 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पीड़ित सभी जवान चिंतागुफा के तेमेलवाड़ा कैम्प में कोबरा बटालियन के हैं। फिलहाल इन जवानों का एंटीजन टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। सभी जवानों को कैम्प के बैरक में ही क्वारंटाइन किया गया है। सीएमएचओ सीबी प्रसाद बनसोड़ ने इन जवानों के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है बस्तर में सुरक्षाबलों के ऐसे दर्जनों कैंप मौजूद हैं। इन कैंपों से बड़ी संख्या में जवान हर महीने छुट्टी पर जाते रहते हैं। उनके लौटने पर कैंप में कोरोना फैलने का खतरा रहता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor