The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना पॉजिटिव महिला ने जागरूकता की मिसाल,पीपीई किट पहनकर किया मतदान

Spread the love

कांकेर। कोरोना पॉजिटिव महिला ने जागरूकता की मिसाल पेश की है। मतदान के दिन कुछ स्वस्थ लोग भी किसी जरूरी काम का बहाना कर वोट डालने नहीं जाते। ऐसे में कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आ चुकी महिला ने मतदान कर लोकतंत्र के लिए एक मिसाल कायम की है। नरहरपुर नगर पंचायत के लिए चल रहे मतदान में वार्ड क्रमांक 10 में दो दिन पूर्व कोविड पॉजिटिव मिली महिला ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया है। प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करवाया। कोरोना पॉजिटिव महिला को एम्बुलेंस से मतदान स्थल ले जाया गया था। मतदान के बाद प्रशासन के अमले ने ताली बजाकर महिला का उत्साह बढ़ाया। कोरोना पॉजिटिव महिला रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी बताई जा रहीं हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor