The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

मेडिसिन में डेविड जूलियस-अर्डेम पटापौटियन को नोबेल प्राइज, मानव स्पर्श और गर्माहट की पहेली सुलझाई

Spread the love

द पोपटलाल। साल 2021 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो चुकी है। अमेरिका के डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श को महसूस करने वाले रिसेप्टर्स की खोज के लिए मिला है। नोबेल कमेटी ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में इन पुरस्कारों की घोषणा की। कमेटी ने बताया कि दोनों साइंटिस्ट की इस खोज से नए तरह के पेन किलर्स को बनाने में मदद मिलेगी। खोज का उपयोग पुराने दर्द और कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है। इस खोज से हमें पता चला है कि हमारा नर्वस सिस्टम गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को कैसे महसूस करता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *