The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

Spread the love


एमपी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह आगामी चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह पार्टी की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह कांग्रेस के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। शनिवार से कांग्रेस में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। फिलहाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से ही आधिकारिक रूप से चुनाव में उतरने की बात कही गई है। जबलपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी निर्देशों को मानेंगे। हाल ही एक चैनल के साथ बातचीत में भी उन्होंने कहा था कि अभी तक इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘ना चर्चा हुई है, न होगी और न मैंने समय मांगा है।’ दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *