The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स में खून खराबा,एक आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपियों की तलाश जारी

Spread the love

दुर्ग। फेयरवेल पार्टी के दौरान सेंट थॉमस कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर स्टूडेंट के ऊपर नुकीले पत्थर व कटर से वार किया। इससे जूनियर के चेहरे व अन्य जगहों पर चोटें आईं। सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि जीई रोड के बगल से स्थित होटल अमित पार्क में गुरुवार शाम सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा भिलाई के स्टूडेंट्स की फेयरवेल पार्टी थी। इस पार्टी में बीकॉम के स्टूडेंट्स को बुलाया गया था। पार्टी के दौरान शाम करीब 4.30 बजे बीकॉम सेकंड इयर का छात्र रिजवान खान 20 वर्ष होटल का पेमेंट करने के लिए सामने एटीएम तक रुपए लेने गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान बीकॉम थर्ड इयर के स्टूडेंट्स गौरव शर्मा और शैलेष अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और रिजवान से गाली गलौज करने लगे। रिजवान ने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। धारदार कटर नुमा हथियार से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। इससे रिजवान लहूलुहान हो गया। वहां पर खड़े रिषभ दुबे व हर्ष दानी ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद रिजवान के परिजन सुपेला थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गौरव शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शैलेष व अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके घरों में छापा मारा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *