The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के घर ED की दबिश

Spread the love

रायपुर। रेलवे के ठेकेदार और मिड डे मील जैसी बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े कारोबारी होटल सागर के मालिक के घर ईडी की टीम ने दस्तक दी है। सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग शहर में स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित निजी निवास पर आज सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी।
बताया जा रहा है कि टीम में ईडी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। तीन इनोवा वाहनों में आई टीम ने सीधे घर को घेरा और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। कारोबारी ग्रुप के नाम से कई अलग-अलग फर्में संचालित होती हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor