The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बुजुर्ग महिला रसोइया को विद्यालय से बाहर बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या

Spread the love

बिहार।नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय की बुजुर्ग महिला रसोइया को रसोइया को मंगलवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुलोचना देवी रूप में की गई है। उसकी उम्र 65 से 70 साल के बीच होगी। घटना के बाद स्कूल के बच्चों की चीखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर हंगामा किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव की है।
पुलिस के अनुसार कुछ बदमाश स्कूल पहुंचे और बुजुर्ग महिला रसोइया को गेट पर बुलाया इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि गोली क्यों मारी गई है इसकी जांच की जा रही है। ग्रामीण के द्वारा आगजनी की गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में बल को तैनात कर दिया गया है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor