The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संस्कृत के चार विषयों में रोजगार मूलक डिप्लोमा पाठ्यक्रम होगा प्रारंभ

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरकार रोजगार के तौर पर पुरोहित,प्रवचनकार और ज्योतिषी भी तैयार करेगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम ने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस साल से प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् ने बताया है, नए शिक्षा सत्र से संस्कृत के चार विषयों में रोजगार मूलक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ होगा। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पौरोहित्यम् (कर्मकांड) प्रवचनम्, ज्योतिष शास्त्रम् और योगदर्शनम् के शुरू किए जाएंगे। सभी चारों डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक वर्षीय होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इन चारों डिप्लोमा पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor