The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCNational

बडीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ शुरू

Spread the love

THEPOPATLAL जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के बडीगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ शुरू हुई है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को करारा जवाब दे रहे हैं। आतंकियों के होने की खबर के बाद पुलिस की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान को शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस जब इलाके पर पहुंची तो आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी और इसके बाद पुलिस ने भी करारा जवाब दिया। फिलहाल जानकारी मिलने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *