The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम का मिजाज बदलने से किसान परेशान,प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई

Spread the love

रायपुर । प्रदेश के कई जिलों में 13 नवंबर की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई है। दोपहर तक घने बादल छाए रहे। मौसम में भी नमी बनी हुई है। अब तक प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर, दुर्ग, मुंगेली, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में बारिश होने की जानकारी सामने आई है। यह भी बताया गया है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर समेत कुछ और जिलों में इस अचानक हुई बारिश की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से किसान भी अब परेशान हैं। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह ही इस बात की जानकारी दी है कि प्रदेश के कई जिले जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर समेत कई जिलो में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 18-19 नवंबर को तेज बारिश की संभावना है। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसल और कट चुकी फसल को नुकसान हो सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *