The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में लगी आग

Spread the love

रायपुर। राजधानी के उरला क्षेत्र स्थित पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया गया है। फैक्ट्री में इस वक्त कई कर्मचारियों के फंसे होने की खबर है। इलाके में धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में टायर को जलाकर डामर तैयार किया जाता है। आज सुबह काम के दौरान अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। फैक्ट्री परिसर में पुलिस की टीम भी मौजूद है। जो सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। फैक्ट्री में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राहत की बात है कि अबतक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के बाद हादसों के कारणों की जांच और नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भीड़भाड़ वाले एमजी रोड में मौहदापारा थाना के सामने जया ऑटोमोबाइल में आग लगी थी। आग दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। 11 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *