The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

रात को घर में लगी आग, पांच घंटे में पाया काबू

Spread the love

दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में बीती रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात रामचरण के मकान में आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया।
दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। पूरे मकान से तेज लपटें निकल रही थीं। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।
आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अछोटी गांव के एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गए। जहां कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *