The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

इमारत की पार्किग में लगी आग,पांच झुलसे

Spread the love

नई दिल्ली।दिल्ली के द्वारका भवन में आग लगने से कुछ लोग मामुली रुप से झूलस गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बिल्डिंग के पार्किग में खड़ी मोटरसाइकिल व अन्य वाहने भी आग की चपेट में आ गई जिससे दो पहिया सहित 10 गाड़िया जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात दिल्ली में एक इमारत की पार्किंग में आग लगने से दस वाहन जल गए। घटना रविवार रात द्वारका में हुई। इमारत में आग लगने के बाद 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग सबसे पहले पार्किंग स्थल में रखे इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में लगी, जिससे वहां मौजूद मोटरसाइकिल समेत 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे में मामूली रूप से जले 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के अनुसार आग से उठे धुएं के कारण इमारत में रहने वाले सभी 52 लोगों को बाहर निकाला गया। 26 फ्लैट वाली इस इमारत में 24 महिलाएं, 24 पुरुष और 4 बच्चे रहते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *