The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

MP की पांच महिला खिलाड़ी WPL मेगा ऑक्शन के लिए चयनित

Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश की बेटियों ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के मेगा ऑक्शन में धमाका कर दिया है। इस बार MP की पांच खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बनेंगी। ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा, शहडोल की पूजा वस्त्राकर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 85 लाख में लिया, छतरपुर की क्रांति गौड़ को यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। सीधी की संस्कृति गुप्ता और भोपाल की राहिला फिरदौस को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। कुल 12 मध्यप्रदेश की खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से पांच का चयन हुआ। WPL 2026 का नया सत्र 9 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor