पांच वर्षीय बच्ची को चाकलेट का लालच देकर 17 वर्षीय लड़के ने किया बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजनांदगांव।पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। लड़का बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था।
डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बच्ची जब शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी तब लड़का वहां पहुंचा और चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार जब बच्ची रोने लगी तब बच्ची की मां और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला वहां पहुंची। रोने का कारण पुछने पर बालिका ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज लड़के को हिरासत में लिया गया है। आरोपी लड़के को बाल संरक्षण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया था, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.