भाजपा का मिशन-2023 पर फोकस, प्रदेश प्रभारी व सहप्रभारी पहुंचे छत्तीसगढ़

Spread the love

रायपुर।भाजपा प्रदेश प्रभारी डी परंदेश्वरी और और सह प्रभारी नितिन नबीन शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन का रायपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। भाजपा नेताओं दो दिनों तक दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के दौरान मिशन-2023 की तैयारियों के लिए रणनीति पर बनेगी।
मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि दुर्ग संभाग में संगठन के कामकाज की समीक्षा होगी। भविष्य में पार्टी किन मुद्दों को लेकर लोगों तक जाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत करना है। सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने, सरकार को घेरने जैसे तमाम मुद्दों पर मंथन होगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा सर्वे कराए जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें अपनी पार्टी का देखना है। अपनी पार्टी पर फोकस करना है। उनकी पार्टी के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। बता दें कि शुक्रवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बताया था कि संगठन को मजबूत करने सभी नेता बूथों पर जा रहे हैं। भाजपा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.