The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन

Spread the love

रायपुर. वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित निवास में सावन उत्सव एवं तीजा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रायपुर दक्षिण विधानसभा के चारों मंडल के महिला मोर्चा की महिलाएं व क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भैया का प्यार और अपनेपन का खास एहसास हुआ। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने सभी मातृ शक्तियों को सावन उत्सव, हरियाली तीज, रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।0 सांस्कृतिक नृत्य और गीत की प्रस्तुतिसावन महोत्सव व तीज मिलन समारोह में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हरे रंगी की साड़ी पहनकर पहुंचीं थीं। मंच पर नृत्य और गीत के लिए खास व्यवस्था की गई थी। सुआ नृत्य, राउत नाचा व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से छत्तीसगढ़ी में कहा कि जतका मोर दाई दीदी बहिना महतारी मन कार्यक्रम म आय हव, सब ला सावन, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी अउ तीजा पोरा के बहुत-बहुत बधाई देवत हंव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor