The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवक पर चाकू और ब्लेड से हमला करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बेमेतरा। गौरी-गौरा विसर्जन यात्रा के दौरान शहर के पिकरी वार्ड में चार दोस्तों ने मिलकर एक युवक पर चाकू व ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले से प्रार्थी वार्ड 5 निवासी दुर्गेश साहू की कलाई व पेट में चोट आई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अंकित मंडावी, साहिल यादव, हर्ष यादव व प्रशांत मंडावी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश अवधिया ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में 18 नवंबर को गौरा-गौरी कार्यक्रम रखा गया था। 19 नवंबर सुबह वार्ड के लोग गाजे-बाजे के साथ गौरा गौरी विसर्जन यात्रा निकालकर पिकरी तालाब पहुंचे, जहां बाजे की धुन पर वार्डवासी वार्ड नाच रहे थे। इस दौरान आरोपी अंकित, साहिल, हर्ष व प्रशांत भीड़ में घुसे और नाचने लगे। जहां आरोपी नाचने के दौरान कई वार्डवासियों को अश्लील गाली-गलौज देने लगे। प्रार्थी दुर्गेश साहू बीच-बचाव करने लगा। इससे आरोपी आक्रोशित हो उठे और अंकित ने प्रार्थी की कलाई और हर्ष ने ब्लेड से उसके पेट पर वार किया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, तुरंत घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor