The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अंबिकापुर के अस्पताल में 4 बच्चों की मौत,स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने जांच के दिए निर्देश

Spread the love

अंबिकापुर। बीती रात SNCU में 4 बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में प्रबंधन ने दावा किया कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सप्लाई चालू थी, बिजली कटने से बच्चों की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले की जानकारी ली है। वहीं जिले के कलेक्टर, डीन, CMHO, SP भी मामले की जानकारी ले रहे हैं। SNCU में पूरा प्रशासनिक अमला माजूद है। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि किन कारणों से बच्चों की मौत हुई इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
इसके पहले खबर आयी थी कि SNCU के बैकअप में भी आई तकनीकी खराबी के कारण बच्चे की मौत हुई है। मेडिकल कालेज के SNCU में करीब 20 मिनट तक बिजली कटी थी। बिजली कटने के वक्त करीब 40 से ज्यादा नवजात बच्चे एडमिट थे। इस मामले में प्रबंधन बिजली कटने के कारण बच्चे की मौत से इंकार कर रहा है। बता दें कि SNCU में गंभीर नवजात बच्चों का इलाज होता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor