The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

Spread the love


यूपी। लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बीच पुलिस ने मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में इंदिरानगर निवासी मोहम्मद रेहान, लखीमपुर खिरी निवासी आतिफ खान, सीतापुर लहरपुर निवासी मोहम्मद लुकमान और मोम्मद नोमान शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चारों लड़कों में सो दो सगे भाई हैं जो सीतापुर के रहने वाले हैं। पकड़े गए चारों लड़के लखनऊ में एक ही मोहल्ले में रहते हैं। इन्हीं चारों की वजह से लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 341, 505 और 295ए के तहत केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 12 जुलाई को लखनऊ के लुलु मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें चार लोग मॉल के भीतर नमाज पढ़ रहे थे। मामला बढ़ने के बाद लुलु मॉल के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सिब्बतेन हुसैन ने लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लुलु मॉल में नमाज की घटना के बाद हिंदू संगठनों ने ऐलान किया था कि अगर नमाज हुई है तो हनुमान चालीसा और सुंदर कांड भी होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor