The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाउंड्रीवॉल फांदकर गैस सिलेंडर चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर स्थित फाफाडीह मे एक मकान से गैस सिलेंडर चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। घटना की रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई।
मिली जानकारी के मुताबिक फाफाडीह पत्रकार कॉलोनी मकान नंबर 02 रहवासी अभिषेक साहू 34 वर्ष मैं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 1 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे करीब पता चला कि एक सिलेंडर घर से गायब है मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को चेक किया तब पता चला कि 1 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे एक अज्ञात चौक दीवाल के बाउंड्री फांदकर घर में घुस कमरे के अंदर रखा भरा हुआ एक सिलेंडर निकाल कर बाउंड्री से बाहर फेंक कर चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor