The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

शादी कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकर भवन के कमरे से सोने का गहना तथा नगदी चोरी ,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
भिलाई।
शादी कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 6 अम्बेडकर भवन के कमरे से सोने का गहना तथा नगदी किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक राम नगर भिलाई निवासी अजीत कुमार 44 वर्ष ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 6 अम्बेडकर भवन को शादी के लिए किराये पे लिया था। दिनांक 11.12.2022 की सुबह तकरीबन 10 बजे उनकी मौसी अपने बैग को अपने पास रखी थी जिसमे एक नग मंगलसुत्र , तथा सोने का हार था तथा बहु नितीशा का छोटा पर्स जिसमे एन नग सोने की चैन , दो सोने की अंगुठी , एक जोडी कान का तथा कुछ नगदी जुमला कीमती 80000 रुपये को भवन में वह अपने बैग को कमरे में रख कर बाहर गई थी जब लौटी तो देखी रखा बैग वहां नहीं था। कोई अज्ञात चोर बैग चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor