The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भूमिहीन किसानों के लिए खुशी की खबर,तीन किश्तों में मिलेगी भूमिहीन सम्मान निधि

Spread the love

रायपुर। भूमिहीन किसानों और श्रमिकों को राज्य सरकार 6 हजार रुपए सालाना देने जा रही है। राज्य सरकार इस योजना का औपचारिक ऐलान गणतंत्र दिवस पर करने जा रही है। योजना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि सरकार घोषित रकम लाभान्वितों को तीन किश्तों में देने वाली है। पहली किश्त अक्षय तृतीया को दूसरी किश्त तीज पर और तीसरी किश्त दीपावली के अवसर पर श्रमिकों को राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना को लेकर कहा- जिन श्रमिकों के पास 1 डिसमिल भी जमीन नहीं है ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया गया है। वे ही इस योजना के लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हिंदुस्तान में यह पहली ऐसी योजना है, जिसमे श्रमिकों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor